{"_id":"6ab7bd9f997844f076041d77","slug":"body-of-newborn-baby-found-in-drain-in-delhi-subhash-place-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'निर्दयी है वो': कपड़े में लपेट और थैली में रखा, नाले में मिला नवजात का शव; सीसीटीवी से खुलेगा पाप का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'निर्दयी है वो': कपड़े में लपेट और थैली में रखा, नाले में मिला नवजात का शव; सीसीटीवी से खुलेगा पाप का राज
Sat, 26 Sep 2026 06:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:17 PM IST
सार
दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक नाले से नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
नाले में मिला नवजात बच्चे का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुभाष प्लेस इलाके में शुक्रवार को नाले से एक नवजात बच्चे का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सुभाष प्लेस थाना पुलिस को अग्रवाल टॉवर के पास स्थित नाले में एक नवजात का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को नाले में कपड़े में लिपटा और प्लास्टिक थैली में रखा हुआ एक नवजात बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
शव सड़-गल चुका था। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भगवान महावीर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि नाले में बच्चे को फेंकने वाले आरोपी की पहचान हो सके।