{"_id":"6453765888db1130f20d807807fdd580","slug":"body-of-new-born-baby-was-eaten-by-dog-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के शव को घसीटता हुआ गली में लाया कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के शव को घसीटता हुआ गली में लाया कुत्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
उत्तम नगर थाना इलाके के हस्तसाल में शुक्रवार दोपहर एक कुत्ते के नवजात के शव को खाने से खलबली मच गई। कुत्ता शिशु के शव को घसीटता हुआ एक गली में ले आया।
विज्ञापन
जब लोगों की नजर पड़ी तो उन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिशु की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
आशंका है कि मृत शिशु के शव को दफनाने के बाद कुत्ता मिट्टी के नीचे से शव को निकाल कर वहां ले आया था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुत्ते ने शिशु के कुछ हिस्सों को खा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के इलाके में शिशु की पहचान की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कुत्ता शव को कहां से निकाल कर लाया था।