फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   body of a newly married woman was found hanging from a noose in Prem Nagar

Delhi: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, फंदे से लटकी मिली; मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया

Sun, 06 Apr 2025 07:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Apr 2025 07:29 AM IST
सार

मृतका की शिनाख्त 29 साल की रविका के रूप में हुई है। ससुराल वालों ने खुदकुशी करने की बात कही हैं, वहीं मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
body of a newly married woman was found hanging from a noose in Prem Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम नगर में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई मिली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम के मृतका के परिवार वालों से बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मृतका की शिनाख्त 29 साल की रविका के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ससुराल वालों ने खुदकुशी करने की बात कही हैं, वहीं मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। रविका अपने पति मोहित और ससुराल वालों के साथ बी ब्लॉक कटारिया रोड, प्रेम नगर में रहती थी। त्रिपाठी एन्कलेव की रहने वाली रविका की मां सरस्वती देवी ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी प्रेम नगर निवासी मोहित से की थी। उनका आरोप है कि शादी के दो माह बाद से ही पति रविका को के साथ मारपीट करने लगा था जिसकी वजह से वह अपने मायके आ गई थी। उसके बाद पति माफी मांगकर रविका को अपने साथ ले गया था, लेकिन बाद में फिर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


उनलोगों ने मोहित व उनके परिवार वालों को समझाने की कोशिश की थी। इसके बावजूद रविका के साथ मारपीट जारी रही। रविका कुछ दिन पहले ही ससुराल गई थी। परिवार वालों का आरोप है कि रविका के ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना नहीं दी। शनिवार सुबह उसके बेटे का दोस्त रविका के ससुराल के पास से गुजर रहा था। भीड़ देखकर उसने लोगों से पूछताछ की। उसके बाद पता चला कि रविका की मौत हो गई है। परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो रविका अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed