{"_id":"5efcc2448ebc3e42f75bcf07","slug":"body-of-a-delhi-police-constable-found-hanging-near-the-railway-line-towards-delhi-cantt-to-palam-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन से पास मिला दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का शव, 28 जून से थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन से पास मिला दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का शव, 28 जून से थे लापता
Wed, 01 Jul 2020 10:35 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली कैंट इलाके में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दिल्ली कैंट से पालम स्टेशन की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के पास बुधवार रात सिपाही का शव पेड़ से लटका मिला। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम को दिल्ली कैंट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के पास दिल्ली कैंट से पालम स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पेट से एक शव लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
शव काफी हद तक सड़ गल चुका था। बाद में मृतक व्यक्ति की पहचान पालम गांव में रहने वाले प्रेम सोलंकी(26) के रूप में हुई। प्रेम दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात था और इस समय उसकी ड्यूटी सातवीं बटालियन में चल रही थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रिंस 28 तारीख से अपने घर से गायब था और इस बाबत पालम थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है। सिपाही के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवाया जाएगा।