फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body found hanging near india gate.

इंडिया गेट पर लटकती मिली लाश तो मचा हंगामा

Mon, 06 Apr 2015 01:36 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Body found hanging near india gate.

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन में आने वाले इंडिया गेट के इलाके से सोमवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंडिया गेट से सटे तालाब के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है।

विज्ञापन


अति सुरक्षित माने जाने वाले राजपथ में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि जिस तालाब के पास युवक का शव लटका मिला वो वही तालाब है जहां इंडिया गेट आए लोग अक्सर पिकनिक मनाते हैं।
विज्ञापन


लाश लटकने की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम वहां मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक बैग भी बरामद किया जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि युवक दिल्ली का ही रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की रस्सी से लटका था शव

Body found hanging near india gate.

गौरतलब है कि सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जब इंडिया गेट के पास मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग उस ओर से गुजरे तो उन्हें तालाब के पास पेड़ से लटकता एक शव दिखाई दिया। शव देखते ही लोगों सन्न रह गए और उन्होंने पुलिस को फोन कर लाश की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उसने प्लास्टिक की रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा। वहां पुलिस को एक बैग भी मिला जिससे पता चला कि वह युवक दिल्ली के नांगलोई डबास का रहने वाला है।

पुलिस ने युवक की मौत के कारण के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है। ‌युवक की मौत का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन ‌इंडिया गेट जैसे अतिसुरक्षित क्षेत्र में ऐसी घटना का होना पुलिस सुरक्षा के तमाम दावों को तार-तार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed