{"_id":"62ab5def0f80785ebb388b88","slug":"bmw-driver-who-killed-two-children-arrested-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Killer BMW Car: दो बच्चों की जान लेने वाला बीएमडब्ल्यू चालक गिरफ्तार, 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Killer BMW Car: दो बच्चों की जान लेने वाला बीएमडब्ल्यू चालक गिरफ्तार, 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चढ़ा हत्थे
Thu, 16 Jun 2022 10:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:14 PM IST
सार
जिस जगह घटना हुई थी वहां फ्लाईओवर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए थे। पुलिस ने आसपास लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। आखिरकार महारानी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सीएसआईआर बिल्डिंग और रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बीएमडब्ल्यू मालिक कृष्णा नगर निवासी सुरेंद्र कुमार की तक पहुंची।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजामुद्दीन थाना पुलिस ने दो बच्चों की जान लेने वाले बीएमडब्ल्यू चालक व्यवसायी साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक नई कार लेने पर उसकी रफ्तार चैक कर रहा था और तेज गति ये चला रहा था। रफ्तार ज्यादा होने के कारण उसने वैगन आर कार को टक्कर मार दी थी। इस सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है। पुलिस दिल्ली से नोएडा तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार निजामुद्दीन थाना पुलिस को 10 जून को सूचना मिली थी कि लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे कार ने 2-3 लोगों को टक्कर मार दी है। सूचना के बाद एएसआई प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर वैगर आर पलट गई है। इससे वहां सो रहे लोग व वैगरन आर कार में शामिल आठ लोग घायल हो गए थे। दो अन्य घायल जहांगीरपुरी निवासी रोशनी(6) और उसके भाई आमिर (10) की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने वैगन आर कार चालक यतिन किशोर शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उसने बताया कि तभी काले रंग की कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। इससे वैगर आर वहां सो रहे लोगों पर पलट गई थी। मामला दर्जकर निजामुद्दीन थानाध्यक्ष किशोर कुमार रेवाला की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
जिस जगह घटना हुई थी वहां फ्लाईओवर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए थे। पुलिस ने आसपास लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। आखिरकार महारानी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सीएसआईआर बिल्डिंग और रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बीएमडब्ल्यू मालिक कृष्णा नगर निवासी सुरेंद्र कुमार की तक पहुंची। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने कार कार अपने भतीजे साहिल को सेक्टर-63, नोएडा में सर्विस के लिए दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने निर्माण विहार स्थित घर से साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नई कार का ट्रायल लेने नई दिल्ली आए थे
साहिल (27) पेशे से व्यवसायी है और उसकी नोएडा में एक्सपोर्ट की सान्या नाम से फैक्टरी है। उसके चाचा ने 27 अप्रैल का नई बीएमडब्ल्यू खरीदी थी। ये अपने चाचा के साथ नई बीएमडब्ल्यू कार का ट्रायल लेने नई दिल्ली इलाके में आया था। ट्रायल के दौरान ये कार को तेज रफ्तार ये चला रहा था। रफ्तार ज्यादा होने के कारण से कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और कार अनियंत्रित हो गई। इसके कार कार ने वहां से गुजर रही वैगन आर कार को जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी थी।