फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BMW Accident Caser Navjot Singh Triumph Was Birthday Gift for Son

BMW Accident Case: बाइक राइडिंग के शौकीन थे अफसर नवजोत सिंह, बेटे के जन्मदिन का भी बुक किया था सरप्राइज गिफ्ट

Tue, 16 Sep 2025 03:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के बेटे का आज जन्मदिन है। पिता ने मरने से पहले ही बेटे के लिए स्पेशल गिफ्ट बुक कर रखा था। वहीं नई जानकारी सामने आई है कि नवजोत को बाइक राइडिंग का शौक था। 

विज्ञापन
BMW Accident Caser Navjot Singh Triumph Was Birthday Gift for Son
मृतक नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के धौला कुआं इलाके में हुए भयानाक सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे में जान गंवाने वाले नवजोत को बाइक राइडिंग का शौक था। वहीं आज उनके बेटा का भी जन्मदिन है। 

विज्ञापन


आज होगा नवजोत सिंह का अंतिम संस्कार
बीते दिनों दिल्ली के धौला कुआं में बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामला में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। क्योंकि अमेरिका से उनकी बहन के आने का इंतजार हो रहा था। कार चला रही आरोपी गगनप्रीत को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीएमडबल्यू दुर्घटना मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन पहुंची है। एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी गौरव ओस्तवाल ने बताया कि हम एफएसएल के प्रोटोकॉल के अनुसार कार का निरीक्षण कर रहे हैं। डेंट और स्क्रैच के निशानों का पूरा विश्लेषण किया जाएगा। विश्लेषण पूरा होने के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

BMW Accident Caser Navjot Singh Triumph Was Birthday Gift for Son
delhi accident - फोटो : पीटीआई

नवजोत सिंह को था बाइक का शौक
नवजोत सिंह एक समर्पित सरकारी अधिकारी थे, जो सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस कैडर के थे। उनको बाइक राइडिंग का शौक था। वे सावधानीपूर्वक राइडिंग करते थे और अपनी पत्नी के साथ अक्सर बाइक पर घूमते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले ही नवजोत ने बाइक खरीदी थी, जिसकी कीमत तीन से चार लाख रुपये की कीमत बताई जा रही है। 

आज 16 सितंबर को उनके बेटे का जन्मदिन है। नवजोत ने अपने बेटे के लिए पहले से ही एक खास गिफ्ट बुक कर रखा था। बेटे ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगर पिताजी को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया जाता, तो शायद वे बच जाते। अब सब कुछ खत्म हो गया। 

BMW Accident Caser Navjot Singh Triumph Was Birthday Gift for Son
Delhi BMW Accident - फोटो : अमर उजाला
बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी महिला चालक गिरफ्तार
वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह की बाइक में टक्कर मारने के मामले में बीएमडब्ल्यू कार चालक गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में नवजोत सिंह की जान चली गई जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर हैं।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि संदीप कौर के बयान पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 गैर-इरादतन हत्या, धारा 125 बी सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना, धारा 281 जीवन को खतरे में डालना और धारा 238 ए सबूतों को नष्ट और छुपाने के तहत मामला दर्ज किया है।

घटना में कार के पलट जाने से आरोपी महिला गगनप्रीत कौर उसका पति परीक्षित मक्कर घायल हो गए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी महिला गगनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का घोड़े के चमड़े की सीटें, कवर, बेल्ट आदि बनाने का कारोबार है।

ये भी पढ़ें: BMW Accident Case: सिर और चेहरे पर गंभीर चोट... टूट गए थे नवजोत के हाथ-पैर; कैब ड्राइवर के खुलासे से नया मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed