फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bloody incident in police van, two died

तिहाड: जेल की वैन में खूनी खेल, दो कैदियों की मौत

Wed, 26 Aug 2015 01:01 AM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
bloody incident in police van, two died

एक-दूसरे के खून के प्यासे नीरज बवाना व नीतू दाबोदा गिरोह एक समय में एक ही गिरोह हुआ करता था। गिरोह के एक सदस्य की हत्या के बाद दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद मौका लगने पर एक-दूसरे गिरोह के सदस्यों की जान ले रहे हैं। पुलिस की मानें तो गैंगवार में एक दर्जन से ज्यादा जानें जा चुकी हैं।

स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2012 की शुरुआत नीतू दाबोदा और नीरज बवाना एक ही गिरोह हुआ करता था। गिरोह का सरगना नीतू दाबोदा था। अप्रैल 2012 में नीतू दाबोदा ने गिरोह के सदस्य सोनू की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

रोहिणी कोर्ट से लाए जा रहे थे कैदी

bloody incident in police van, two died

बताया जा रहा है कि नीतू ने किसी विरोधी गैंग से पैसे लेकर सोनू की हत्या की थी। सोनू की हत्या के कारण गिरोह दो गुटों में बंट गया। नीतू दाबोदा गिरोह से अलग होकर नीरज बवाना ने अपना अलग गिरोह बना लिया था।

इसके बाद ये दोनों गिरोह एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। पिछले साल नीरज बवाना गिरोह ने नीतू दाबोदा गिरोह के सदस्य प्रदीप दहिया व एक अन्य की पीतमपुरा में हत्या कर दी थी।

स्पेशल सेल ने वर्ष 2014 में गिरोह सरगना नीतू दाबोदा को दो साथियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद गिरोह की कमान पारस गोल्डी ने संभाल ली थी। स्पेशल सेल ने पारस व नीरज बवाना को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed