फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blood-soaked body was found in the bushes, injuries on sensitive parts

खून से लथपथ झाड़ियों में मिली लाश, संवेदनशील अंगों पर चोट के निशान

Thu, 17 Dec 2015 09:57 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body was found in the bushes, injuries on sensitive parts

नरेला इलाके में 13 साल की किशोरी की अगवा कर हत्या कर दी गई। उसका शव प्रतिभा विद्यालय के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। किशोरी के संवेदनशील अंगों पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि रेप या गैंगरेप के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रेप या गैंगरेप की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। 16 दिसंबर को सामने आई इस वारदात ने निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी।

सुमन घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी

Blood-soaked body was found in the bushes, injuries on sensitive parts

पुलिस के मुताबिक सुमन (13) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें व दो भाई हैं। सुमन पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

मंगलवार शाम को सुमन घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे तलाश करने के बाद देर रात को उसकी गुमशुदगी नरेला थाने में दर्ज करा दी।

इस बीच पुलिस व परिजन किशोरी की तलाश करते रहे। सुबह करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों ने प्रतिभा स्कूल के पास झाड़ियों में किशोरी का शव पड़ा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी।

चोट के निशान थे और उससे खून निकल रहा था

Blood-soaked body was found in the bushes, injuries on sensitive parts

खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किशोरी के संवेदनशील अंगों पर चोट के निशान थे और उससे खून निकल रहा था।

परिजनों व स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। माहौल को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल बुलाया।

बाद में लोगों को समझा-बुझाकर घटना स्थल से हटाया। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह के अनुसार हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed