{"_id":"59cfc0dc4f1c1bf3538b5218","slug":"blood-donation-camp-in-noida-sector-11-dhawalagiri-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान एक मात्र तरीका है, कई जिस्मों में जिंदा रहने का... रविवार को लगेगा विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान एक मात्र तरीका है, कई जिस्मों में जिंदा रहने का... रविवार को लगेगा विशेष शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन और सेक्टर-11 धवलगिरी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए मिलकर रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इसमें संयुक्त राज्य जिला चिकित्सालय नोएडा के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी।
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि शिविर आरडब्ल्यूए ऑफिस में लगाया जाएगा। रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चिकित्सालय के ब्लड बैंक टीम के इंचार्ज डॉ. ह्रदयमणि लावानियां ने कहा कि शिविर से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
इस मौसम में रक्त की जरूरत बढ़ जाती है। इस तरह के शिविर में आकर सभी को रक्तदान करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी के चलते किसी की जान नहीं जाए। यह भ्रांति ही है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है, बल्कि ऐसा नहीं है। रक्तदान करते ही नया रक्त बनने में देर नहीं लगती है।