फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Block Education Officer inspected the school located at Ted

Delhi NCR News: खंड शिक्षा अधिकारी ने तेड़ स्थित स्कूल किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
पिनगवां। खंड के गांव तेड़ स्थित गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, कक्षाओं, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और विद्यार्थियों की पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। मौके पर आरिफ़ सरपंच तेड़, जुनैद जिया, रौनक अली, जुनैद चेयरमैन और मौलाना हारून (वाइस चेयरमैन) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने स्टाफ की कमी, आधारभूत सुविधाओं के अभाव और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed