फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Red Fort Blast Explosion in Car Near Lal Qila Delhi Bomb Squad News in Hindi

Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, वाहनों के उड़े परखच्चे; दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

Tue, 11 Nov 2025 12:12 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Nov 2025 12:12 AM IST
सार

Delhi Lal quila metro station blast: धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हैं। सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी जांच में जुट गई है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Red Fort Blast Explosion in Car Near Lal Qila Delhi Bomb Squad News in Hindi
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी-
धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।'

धमाके के बाद स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, 'मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखा कि क्या हुआ है। ज़ोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं।'

विज्ञापन

बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

देखें धमाके के बाद का वीडियो-

पीएम मोदी ने भी व्यक्त की संवेदनाएं
पीएम मोदी ने कहा, आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धमाके पर जताया दुख
राहुल गांधी ने कहा, 'दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।'

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रकट किया शोक
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed