{"_id":"5db8d32e8ebc3e014c4b7b1a","slug":"blade-shot-on-wifes-face-after-seeing-a-number-on-mobile-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर रॉन्ग नंबर देख पत्नी के चेहरे पर मारे ब्लेड, जान बचाने को भागी घर से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर रॉन्ग नंबर देख पत्नी के चेहरे पर मारे ब्लेड, जान बचाने को भागी घर से
Wed, 30 Oct 2019 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श बाजार इलाके में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक महिला के मोबाइल पर रांग नंबर से कॉल आ गया। इतनी सुबह पत्नी के मोबाइल पर आई कॉल से भड़का पति शक करते हुए उससे झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
कहासुनी बढ़ी तो उसने कमरे में रखा ब्लेड उठाया और पत्नी के चेहरे पर कई वार कर दिए। खून से लथपथ महिला चिल्लाती हुई घर से बाहर भागी और राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। इधर, आरोपी पति फरार हो गया। हेडगेवार अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय सपना (बदला नाम) पति और अन्य परिजनों के साथ फर्श बाजार इलाके में रहती है। पति एक एमएनसी में नौकरी करता है, जबकि सपना गृहिणी है। 2013 में सपना की शादी हुई थी। सोमवार तड़के करीब 4 बजे सपना के मोबाइल पर अचानक अनजान नंबर से कॉल आया। इससे सपना का पति भड़क गया।
विज्ञापन
दोनों में बहस होने लगी। सपना की किसी दलील पर पति ने यकीन नहीं किया और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई वार कर दिए। सपना जान बचाकर बाहर भागी तो पति फरार हो गया। अस्पताल में सपना ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ साल सब ठीक चला, लेकिन बाद में पति उस पर शक करने लगा। वह छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता था।
सोमवार को मोबाइल पर कॉल आने के बाद उसने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।