दिल्ली में दुष्कर्म कर अब किशोरी को बांग्लादेश से कर रहा है ब्लैकमेल, मना करने पर आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर डाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सरिता विहार में एक किशोरी से दुष्कर्म कर एक आरोपी बांग्लादेश से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह किशोरी को लगातार फोन कर बांग्लादेश बुला रहा है। किशोरी ने मना कर दिया तो आरोपी ने किशोरी के साथ खींची गई आपित्तजनक तस्वीर फेसबुक पर डाल दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी के बताने पर सरिता विहार इलाके के तीन युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सरिता विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। सरिता विहार पुलिस बांग्लादेशी आरोपी को पकड़ने के लिए विदेशी मंत्रालय से संपर्क साध रही है।
दक्षिण-जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेंहदी (27) नाम का युवक दिसंबर महीने में बांग्लादेश से भारत आया था और मदनपुर खादर, सरिता विहार में रहा था। आरोपी को ऑस्ट्रेलिया जाना था। वह ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने दिल्ली आया था। यहां पर उसकी 13 वर्षीय किशोरी से जान-पहचान हो गई। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक तस्वीर खींच लीं। जनवरी के आखिर में वह बांग्लादेश वापस चला गया।
इसके बाद आरोपी किशोरी को फोन करने लगा और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डालने की धमकी देकर उसे बांग्लादेश बुलाने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ये बात यहां कुछ युवकों को बता दी। यहां पर तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के माता-पिता ने इसकी शिकायत सरिता विहार थाने में की।
मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सरिता विहार थाना ने मामला दर्ज कर लिया और एक नाबालिग समेत दो बालिग आरोपी रवि व दिलवार को पकड़ लिया। रवि की मलाई चाप की दुकान है। इस बीच मेंहदी बांग्लादेश से किशोरी को लगातार फोन करता रहा। आरोपी ने एक आईडी से किशोरी की आपत्तिजनक तस्वरी सोशल मीडिया पर डाल दीं, हालांकि पुलिस ने फेसबुक से इनको डिलीट करवा दिया।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेंहदी ने दिल्ली आने की बांग्लादेश दूतावास को कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही मकान मालिक के पास उसकी कोई आईडी है। ऐसे में पुलिस फोन नंबर के आधार पर उसे पकड़ने के लिए विदेश मंत्रालय से संर्पक साध रही है। इस घटना के बाद किशोरी सदमे में है।