{"_id":"017082ae0080a0d2b0817aa84f29ddf7","slug":"black-money-in-polls-i-t-starts-helpline-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव हैं पास, टोल फ्री नंबर का उपयोग कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव हैं पास, टोल फ्री नंबर का उपयोग कीजिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Mar 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
अगर आपको दिल्ली के चुनावों में काले धन के उपयोग को लेकर या ऐसी किसी गतिविधि के बारे में पता चलता है तो आप आयकर विभाग को फोन कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने आम जनता को एक हेल्पलाइन नंबर दिया है जिसमें फोन कर वो किसी भी ऐसी गतिविधि के बारे में बता सकते हैं, जिसमें मोटी रकम चुनावों में लगाने का इंतजाम किया जा रहा हो।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800110132 को जारी करते हुए कहा कि चुनावों में काले धन को रोकने के लिए आईटी विभाग ने पूरी कमर कस ली है। चुनावों तक इस नंबर पर आने वाले कॉल को जांचने के लिए विभाग के एक सीनियर अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि चुनाव आयोग ने अलग से इस स्थिति से निपटने के लिए सेल बनाया है। आने वाले चुनावों में काले धन को प्रचार तथा अन्य जगहों पर लगाने की किसी भी ऐसे खेल से निपटने के लिए आयोग भी मुस्तैद है।
वहीं आयकर विभाग ने इसकी अलग व्यवस्था की है। दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं, जिनमें 10 अप्रैल को मतदान डाले जाएंगे।