फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Black mailer women caught in faridabad

सामने आया युवकों को फंसाने वाली महिला का सच

Sun, 18 Jan 2015 01:15 AM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Black mailer women caught in faridabad

दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाकर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की महिला सदस्य को पुलिस ने यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की झूठी गवाही देने वाली आरोपी महिला की ननद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


मामला 22 मार्च 2014 का है। बुलंदशहर, यूपी निवासी एक महिला ने कोतवाली में रामकेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

महिला ने शिकायत में बताया था कि उसकी ननद का बेटा आठ माह पहले परिवार को छोड़ कर कहीं चला गया था। उसे ढूंढते हुए शिकायतकर्ता महिला और उसकी ननद फरीदाबाद आई थीं।
विज्ञापन

दुष्कर्म का लगाया आरोप

Black mailer women caught in faridabad

यहां उन्हें रामकेश मिला, जिससे उनकी डेढ़ साल पहले से पहचान थी। महिला का आरोप था कि रामकेश उसे खाना खिलाने के बहाने होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोतवाली में केस दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता महिला और उसकी ननद ने रामकेश को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने महिला और उसकी ननद का नंबर सर्विलांस पर लगाया तो सच्चाई सामने आई।

जांच में सामने आया कि महिला गाजियाबाद, दिल्ली और यूपी के कई जिलों में लोगों को ब्लैकमेल कर रही थी। इसमें महिला, उसकी ननद और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

महिला का पति भी शामिल

Black mailer women caught in faridabad

पुलिस ने अगस्त माह में ननद को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मेरठ के हस्तिनापुर से शिकायतकर्ता महिला को भी गिरफ्तार किया।

इस मामले में आरोपी महिला के पति और भाई पहले ही न्यायालय में आत्म समर्पण कर चुके हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई वीरपाल ने बताया कि रिमांड पर लेने के बाद महिला से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed