फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   black fungus 197 patients in delhi hospitals says satyendra jain it also includes patients from other states

संकट : दिल्ली में ब्लैक फंगस की दवा की किल्लत, स्वास्थ मंत्री ने कहा- कोरोना वैक्सीन भी कम

Sat, 22 May 2021 04:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 22 May 2021 04:28 AM IST
विज्ञापन
black fungus 197 patients in delhi hospitals says satyendra jain it also includes patients from other states
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के साथ ही दिल्ली में इसकी दवा की भी किल्लत हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दवा का मामला केंद्र सरकार के नियंत्रण में है और इसकी कमी पूरे देश में है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी के अस्पतालों में बुधवार रात तक ब्लैक फंगस के 197 मामले आए थे। उन्होंने बताया कि इनमें वे मरीज भी शामिल हैं जो बाहर से यहां के अस्पतालों में इलाज कराने आए हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि दिल्ली में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण कर रहे केंद्र को शुक्रवार को बंद कर दिया गया क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में इस आयुवर्ग के टीकाकरण के लिए टीके की कमी है। उन्होंने बताया, ‘दिल्ली में कोवाक्सिन की खुराक कई दिन पहले ही खत्म हो गई थी। कोविशील्ड की खुराक भी खत्म हो रही है। कई केंद्रों को आज बंद किया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने कहा, दिल्ली के अस्पतालों में बुधवार रात तक ब्लैक फंगस के 197 मामले आए थे, जिनमें वे मरीज भी शामिल हैं जो इलाज के लिए दूसरे राज्यों से यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के इलाज में इस्तेमाल एम्फोटेरीसिन-बी इंजेक्शन की कमी है। केंद्र से 2000 इंजेक्शन दिल्ली को मिलने की उम्मीद है जिन्हें इन अस्पतालों को दिया जाएगा।


जैन से डॉक्टरों की सलाह के बिना कोविड-19 मरीजों द्वारा स्टेरॉयड लेने के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा, यह बहुत ही खतरनाक है। स्टेरॉयड लेने से मरीजों की प्रतिरक्षण क्षमता शून्य हो जाती है। ब्लैक फंगस मिट्टी या घर के अंदर सड़ रहे सामान में पाया जाता है और स्वस्थ व्यक्तियों को प्रभावित नहीं करता, लेकिन क्षीण प्रतिरक्षण क्षमता वालों के इससे संक्रमित होने का अधिक खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed