{"_id":"5dcc32488ebc3e5b2008f1d3","slug":"bjp-workers-will-meet-seven-lakh-families-in-a-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर में सात लाख परिवार से मिलेंगे भाजपाई, अनधिकृत कॉलोनियों के मतदाताओं को साधने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर में सात लाख परिवार से मिलेंगे भाजपाई, अनधिकृत कॉलोनियों के मतदाताओं को साधने की कवायद
Wed, 13 Nov 2019 10:11 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अनधिकृत कॉलोनियों के मतदाताओं को साधने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी इन दिनों यहां के लोगों को यह समझाने में जुटी है कि प्रधानमंत्री उदय योजना के तहत जल्द ही कच्ची कॉलोनियां पक्की होंगी। अभियान के तहत भाजपा के सभी दिग्गज बुधवार को कच्ची कॉलोनियों में जनसंपर्क व हस्ताक्षर अभियान में जुटे रहे।
हफ्ते भर में करीब सात लाख परिवार से संपर्क साधने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम के संयोजक कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि प्रधानमंत्री उदय योजना के तहत भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की सभी अनधिकृत कॉलोनियों में जाएंगे। योजना की संपूर्ण जानकारी से अवगत कराने के साथ ही फोटो खींचकर #PMUdayYojna पर अपलोड करेंगे।
देवली की अनधिकृत कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को प्रधानमंत्री ने राहत दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अनधिकृत कॉलोनियों पर सिर्फ राजनीति की है। जनता के साथ धोखा किया है। ओम विहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि ईमानदारी से सरकार को टैक्स देने वाले अनधिकृत कॉलोनी के लोगों को कांग्रेस व आप दोनों ने दर-दर भटकने को मजबूर किया।

दरियागंज पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है। हमारा लक्ष्य साफ नीयत, सही विकास पर है। कृष्ण विहार पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री उदय योजना से कैसे भाग्योदय होगा, इस बारे में लोगों को बताया।
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का निर्णय सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास पर आधारित है। जनसंपर्क अभियान में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, गौतम गंभीर, हंसराज हंस समेत सभी मंडल, जिला व प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।