फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp workers will celebrate modis birthday in different way

पीएम मोदी को खुश करने के लिए उनका जन्मदिन नए अंदाज में मनाएंगे भाजपाई

Wed, 14 Sep 2016 05:26 PM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
bjp workers will celebrate modis birthday in different way
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने और जनता के बीच पार्टी की पैठ बनाने के लिए उनका जन्मदिन नए अंदाज में मनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


वह नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को सेवाभाव के रूप में मनाएगी। इस कार्य में पार्टी के तमाम पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता घरों से निकलकर कारसेवा करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के अनुसार, स्वच्छ भारत अभियान और डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए 17 सितंबर को विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा। इस दिन सभी साफ-सफाई करेंगे। विभिन्न स्थानों पर जमा पानी को निकालेंगे। पानी जमा होने की बनी स्थिति को खत्म करने की पहल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर को साफ सफाई एवं अन्य कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है

bjp workers will celebrate modis birthday in different way
प्रधानमंत्री मोदी

प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी आरंभ करने का निर्देश दिया है।

उनको लोगों के घरों पर जाने के लिए कहा गया है।  उधर, भाजपा के वरिष्ठ पार्षदों ने 17 सितंबर को साफ सफाई एवं अन्य कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिणी नगर निगम के सदन के नेता सुभाष आर्य ने पार्षदों को पार्टी के निर्णय के बारे में अवगत करा दिया है।

उत्तरी नगर निगम के सदन के नेता वीपी पांडेय और पूर्वी नगर निगम की महापौर सत्या शर्मा ने भी पार्टी पार्षदों को 17 सितंबर को किए जाने वाले कार्यों के लिए कार्यक्रम तय करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed