फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP workers stormed into the office and beat DM.

VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में घुस डीएम को पीटा

Thu, 24 Sep 2015 09:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Sep 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
BJP workers stormed into the office and beat DM.

नोर्थवेस्ट दिल्ली के डीएम संजय गोयल को भाजपा कार्यकर्तोओं द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा के सांसद उदित राज के निजी सचिव और समर्थकों पर डीएम को पीटने का आरोप है।

विज्ञापन


डीएम नोर्थ के मुताबिक घटना करीब पौने बारह बजे की है। जब सासंद उदित राज निजी सचिव परविंदर उनके दफ्तर में अपने समर्थकों के साथ घुसे और मारपीट की। संजय गोयल ने इसकी शिकायत कांझावाला पुलिस स्टेशन में की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला किसी अवैध जमीन पर कब्जे हटाने को लेकर था। जिसे डीएम कार्यलय ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए खाली कराया था।

'पहले बंधक बनाया फिर फोन फेंका'

BJP workers stormed into the office and beat DM.

नोर्थवेस्ट डीएम संजय गोयल ने कहा की परविंदर के समर्थकों ने उन्हें उनके ही दफ्तर में जबरन घुसकर बंधक बनाया और बदसुलूकी करने लगे।

उन्होंने जब फोन करने की कोशिश की तो फोन भी छीनकर फेंक दिया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं की इस हरकत का विरोध करने पर संजय गोयल को धमकी भी दी गई।

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और डीएम का मेडिकल कराया जा रहा है। हालांकि भाजपा सांसद उदित राज की घटना स्थल पर मौजूदगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed