फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP wishes to convince angry workers

भाजपा की नई कार्यकारिणी में रूठों को मनाने की कवायद

Mon, 09 Nov 2020 03:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Nov 2020 03:19 PM IST
सार

  • 143 सदस्यीय टीम में कपिल मिश्रा समेत कई दिग्गज दरकिनार

विज्ञापन
BJP wishes to convince angry workers
बीजेपी

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने रविवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जंबो कार्यकारिणी का गठन कर भाजपा ने सभी नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की है। हालांकि इस सूची में कई नेताओं को दरकिनार भी किया गया है जो पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल हुए थे। खासतौर से दिल्ली दंगा को लेकर विवादित नेताओं को भी दूर रखा गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश की कार्यकारिणी से लेकर जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की है। जंबो कार्यकारी में सभी रूठे हुए व पद से छूटे नेताओं को स्थान मिला है। इस कोशिश में आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को दरकिनार कर दिया गया है। 143 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में मिश्रा को जगह नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


पूर्व महामंत्री रविंद्र गुप्ता, राजेश, पूनम पराशर, शाजिया इल्मी को स्थान मिला है। पूर्व सांसद महेश गिरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित जोशी, पंकज जैन समेत कई नेताओं को भी सदस्य बनाया गयाहै। आमंत्रित सदस्यों की सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, सुभाष आर्य समेत 42 नेता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पिछली कार्यकारिणी के मुकाबले नई कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या कम है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कार्यकाल में करीब तीन सौ सदस्य थे तो सतीश उपाध्याय के कार्यकाल में ढाई सौ से अधिक सदस्यों को शामिल किया गया था।


ये बने आमंत्रित सदस्य
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा, ओपी कोहली, डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, हंस राज हंस, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, विजय गोयल, गौतम गंभीर, प्रवेश वर्मा, जितेंद्र महाजन, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ठ, अनिल वाजपेयी, ओपी शर्मा, रामवीर सिंह बिधूड़ी, पवन शर्मा, अब्दुल राशिद, सतीश उपाध्याय, आरपी सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed