फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp will use pm modi voice in mcd election compaign

बीजेपी के चुनाव प्रचार के गाने में भी सुनाई देगी पीएम मोदी की आवाज

Mon, 03 Apr 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 10:38 AM IST
सार

प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री का जमकर उपयोग करने की दिशा में कदम बढ़ाए 
भाजपा नगर निगम चुनाव भी प्रधानमंत्री के चेहरे पर लड़ेगी
-मनोज तिवारी की आवाज में प्रचार के लिए तैयार किया गया गाना
- ओ भइया, देख भइया, भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में गाने के बोल 
-प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री का जमकर उपयोग करने की दिशा में कदम बढ़ाए

विज्ञापन
bjp will use pm modi voice in mcd election compaign
- फोटो : SELF

विस्तार

भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद तीनों नगर निगम चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करेगी। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री के नाम एवं चित्रों का उपयोग किया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, प्रचार के तैयार कराए गए गाने में प्रधानमंत्री की आवाज में उनके एक वायदे को स्थान दिया गया है। इस गाने का स्वयं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गाया है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। इस तरह चुनाव में वह कोई रैली नहीं करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा ने तीनों नगर निगम के चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार को अपनी प्रचार सामग्री जारी की। इस दौरान भाजपा ने जारी किए होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को प्रमुख स्थान दिया है। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का चित्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा ने अपने प्रचार गीत में भी प्रधानमंत्री की आवाज में उनका संदेश भी शामिल किया है। मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सासंद विनय सहस्त्रबुद्धे की उपस्थिति में प्रचार की थीम लाइन नये चहरे, नई ऊर्जा, नई उड़ान, दिल्ली मांगे कमल निशान और प्रारंभिक प्रचार गीत ओ भइया, देख भइया, भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में गाने का लोकार्पण किया।

'आज चारों ओर नकारात्मक अखाड़ा बना हुआ है'

bjp will use pm modi voice in mcd election compaign
पीेएम मोदी - फोटो : ANI
मनोज तिवारी ने गीत गाने के दौरान पूर्वांचलियों, ग्रामीणों और सिखों को भुलाने के लिए ओ भइया, राम राम जी और शत श्री अकाल भी बोला है। इस अवसर पर विनय सहस्त्रबुद्ध ने कहा कि सारे देश में भाजपा के पार्षद एक नगर सेवक के रूप में काम कर रहे हैं और दिल्ली में भी हमारे पार्षदों ने विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए अच्छा कार्य किया।

दिल्ली एवं देश की जनता ने देखा है कि कांग्रेस ने महानगरों को एक करदाता एवं चंदादाता दुधारू पशु के रूप में देखा है जहां से उन्होंने सरकारी कर या चुनावी चंदे तो इकट्ठे किए, मगर उसके अनुरूप नागरिक सुविधायें नहीं दीं।

वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आज चारों ओर नकारात्मक अखाड़ा बना हुआ है। मगर नकारात्मक के बजाए सकारात्मक कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने छल से सरकार प्राप्त करने के बाद जनता को बहुत रूलाया है और भाजपा अपने इस प्रचार को प्रारंभ करते हु उन्हें मुस्कुराने का कारण दे रही है। इस दौरान दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed