{"_id":"58de725f4f1c1b380763ed24","slug":"bjp-will-use-pm-modi-voice-in-mcd-election-compaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के चुनाव प्रचार के गाने में भी सुनाई देगी पीएम मोदी की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के चुनाव प्रचार के गाने में भी सुनाई देगी पीएम मोदी की आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:38 AM IST
सार
प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री का जमकर उपयोग करने की दिशा में कदम बढ़ाए
भाजपा नगर निगम चुनाव भी प्रधानमंत्री के चेहरे पर लड़ेगी
-मनोज तिवारी की आवाज में प्रचार के लिए तैयार किया गया गाना
- ओ भइया, देख भइया, भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में गाने के बोल
-प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री का जमकर उपयोग करने की दिशा में कदम बढ़ाए
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद तीनों नगर निगम चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करेगी। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री के नाम एवं चित्रों का उपयोग किया है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, प्रचार के तैयार कराए गए गाने में प्रधानमंत्री की आवाज में उनके एक वायदे को स्थान दिया गया है। इस गाने का स्वयं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गाया है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। इस तरह चुनाव में वह कोई रैली नहीं करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने तीनों नगर निगम के चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार को अपनी प्रचार सामग्री जारी की। इस दौरान भाजपा ने जारी किए होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को प्रमुख स्थान दिया है। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का चित्र है।
विज्ञापन
इसके अलावा भाजपा ने अपने प्रचार गीत में भी प्रधानमंत्री की आवाज में उनका संदेश भी शामिल किया है। मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सासंद विनय सहस्त्रबुद्धे की उपस्थिति में प्रचार की थीम लाइन नये चहरे, नई ऊर्जा, नई उड़ान, दिल्ली मांगे कमल निशान और प्रारंभिक प्रचार गीत ओ भइया, देख भइया, भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में गाने का लोकार्पण किया।
'आज चारों ओर नकारात्मक अखाड़ा बना हुआ है'
पीेएम मोदी
- फोटो : ANI
मनोज तिवारी ने गीत गाने के दौरान पूर्वांचलियों, ग्रामीणों और सिखों को भुलाने के लिए ओ भइया, राम राम जी और शत श्री अकाल भी बोला है। इस अवसर पर विनय सहस्त्रबुद्ध ने कहा कि सारे देश में भाजपा के पार्षद एक नगर सेवक के रूप में काम कर रहे हैं और दिल्ली में भी हमारे पार्षदों ने विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए अच्छा कार्य किया।
दिल्ली एवं देश की जनता ने देखा है कि कांग्रेस ने महानगरों को एक करदाता एवं चंदादाता दुधारू पशु के रूप में देखा है जहां से उन्होंने सरकारी कर या चुनावी चंदे तो इकट्ठे किए, मगर उसके अनुरूप नागरिक सुविधायें नहीं दीं।
वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आज चारों ओर नकारात्मक अखाड़ा बना हुआ है। मगर नकारात्मक के बजाए सकारात्मक कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने छल से सरकार प्राप्त करने के बाद जनता को बहुत रूलाया है और भाजपा अपने इस प्रचार को प्रारंभ करते हु उन्हें मुस्कुराने का कारण दे रही है। इस दौरान दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित थे।