{"_id":"0566324506c5f778c5ec6233c8fc7150","slug":"bjp-will-start-cycle-march-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'साइकिल' की सवारी करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 'साइकिल' की सवारी करेगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 03 Jul 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा किसान मोर्चा भूमि अधिग्रहण के विरोध में साइकिल यात्रा निकालेगा।
विज्ञापन
यात्रा गुड़गांव के गाडौलीकलां से पांच जुलाई को सुबह आठ बजे शुरू होगी, जो छह जुलाई की शाम को झज्जर में समाप्त होगी। इसका नेतृत्व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ करेंगे।
पत्रकार वार्ता में धनखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लैंड बैंक बनाकर किसानों के साथ एक बार फिर छल कर रही है। पहले सेज के नाम पर गुड़गांव व झज्जर के किसानों से सस्ते दाम पर जमीन ले ली।
विज्ञापन
अब उसे करोड़ों के भाव लीज पर दिया जा रहा है, जिसमें बड़े घोटाले की आशंका है। भाजपा दोनों जिलों में गांव-गांव जाकर भूमि अधिग्रहण का सच जनता को बताएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के पहले दिन गाडौली से फर्रूखनगर तक 17 किलोमीटर का सफर दोपहर तक तय किया जाएगा।
विज्ञापन
फर्रूखनगर से बादली तक 20 किलोमीटर का सफर शाम तक कवर किया जाएगा। अगले दिन याकुबपुर गांव से झज्जर तक 24 किलोमीटर का सफर किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महीपाल ढांडा, उपाध्यक्ष समय सिंह भाटी, कुलभूषण भारद्वाज, जिला महामंत्री राजेश ठाकरान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।