{"_id":"6602603878c175ddc50beab7","slug":"bjp-will-protest-demanding-resignation-of-arvind-kejriwal-from-the-post-of-chief-minister-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सिरसा बोले- वो ड्रामा कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सिरसा बोले- वो ड्रामा कर रहे
Tue, 26 Mar 2024 11:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
BJP protest
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि वे शराब घोटाले से ध्यान भटकाना चाहते हैं, वे कहते रहते हैं कि उन्हें (जेल से) आदेश मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में ड्रामा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने एलजी और ईडी निदेशक को लिखित शिकायत दी है कि उन्होंने जो झूठा पत्र पेश किया है, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस तरह से गैंगस्टर और जबरन वसूली करने वाले जेल से गिरोह संचालित करते हैं, वे सीएम कार्यालय को संचालित करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल जैसा भ्रष्ट व्यक्ति सीएम नहीं बन सकता। उन्हें इस्तीफा देना होगा।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवधन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है। बीजेपी सांसद हर्ष वर्धन आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं, इससे पता चलता है कि वह लालची हैं और अपनी असुरक्षा के कारण अपनी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/M0Cc7Ld71x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2024
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवधन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है। बीजेपी सांसद हर्ष वर्धन आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं, इससे पता चलता है कि वह लालची हैं और अपनी असुरक्षा के कारण अपनी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
VIDEO | "Delhi CM Arvind Kejriwal is in jail. Therefore, he should resign morally and give his responsibility to someone else. Arvind Kejriwal still holding his position shows that he is greedy and does not want to leave his chair because of his insecurity," says BJP MP Harsh… pic.twitter.com/lx51e9ghTA
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2024