फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp will form government in delhi, jagdish mukhi in race of cm

दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार!

Thu, 17 Jul 2014 12:13 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
bjp will form government in delhi, jagdish mukhi in race of cm

दिल्ली में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने को बेताब दिख रही है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द भाजपा सरकार के गठन की पहल कर सकती है। हालांकि अभी पार्टी इसकी संभावनाएं तलाशने में ही जुटी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली भाजपा ने सरकार बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए लगातार बातचीत और बैठकों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि पार्टी इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी की राय के बाद ही कोई फैसला लेगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की है।

सरकार बनी तो मुखी बनेंगे सीएम?

bjp will form government in delhi, jagdish mukhi in race of cm

दिल्ली में अगर भाजपा सरकार बनाती है तो सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री पद को लेकर है। पार्टी के भीतर इस पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच जुगदीश मुखी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

यह बात गौर करने वाली है कि कुछ दिन पहले ही जगदीश मुखी को सीएम कैंडिडेट बनाने के लिए फेसबुक पर एक पेज बनाकर कैंपेन चलाया जा रहा था। पार्टी के अंदर इसका विरोध भी हुआ था। हालांकि अभी उन्होंने इस बात को महज एक गलतफहमी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई चर्चा नहीं हुई है।

हालांकि अभी बीजेपी के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी विधायकों की संख्या नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार बनाने के लिए बीजेपी कांग्रेस और आप के विधायकों को अपनी ओर मिलाने की कोशिश कर रही है।

'कांग्रेस किसी भी हाल में नहीं देगी समर्थन'

bjp will form government in delhi, jagdish mukhi in race of cm

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने कहा है कि अगर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने की कोश‍िश करती है तो कांग्रेस किसी भी हाल में उसका समर्थन नहीं करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह भी कह चुके हैं।

अगर दिल्ली विधानसभा का गणित देख जाए तो सरकार बनाने के लिए भाजपा को आप या कांग्रेस विधायकों को अपनी ओर मिलाना ही पड़ेगा। दिल्ली में 27 विधायक ‘आप’ के और भाजपा के 28 हैं। आठ विधायक कांग्रेस से हैं। इसके अलावा निर्दलीय दो, जदयू और शिरोमणि अकाली दल से एक-एक विधायक हैं।

अकाली दल भाजपा के साथ है जबकि तीन सीटें खाली हैं। इस तरह 67 सदस्यीय विधान सभा में सरकार बनाने के लिए 34 सदस्यों की जरूरत है। अगर दोनों निर्दलीय और जदयू के विधायक भाजपा के साथ चले जाएं तो भी आंकड़ा 32 से ऊपर नहीं जा रहा है।

विज्ञापन

'चोर दरवाजे से एंट्री कर रही है बीजेपी'

bjp will form government in delhi, jagdish mukhi in race of cm

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की संभावनाओं के बीच आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी आशुतोष ने कहा कि बीजेपी चोर दरवाजे से दिल्‍ली की सत्ता पाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी यह सरासर गलत कर रही है। इसके पहले भी आशुतोष ने कहा था कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए विधायकों को खरीद रही है जोकि लोकतंत्र पर धब्बा है।

बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर 20 करोड़ में आप विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed