{"_id":"5e3b401c8ebc3ee5e502a71a","slug":"bjp-veterans-on-the-road-sangh-organising-sahbhoj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः सड़क पर भाजपा के दिग्गज, संघ कर रहा सहभोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः सड़क पर भाजपा के दिग्गज, संघ कर रहा सहभोज
Thu, 06 Feb 2020 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री भी प्रचार कर रहे तो वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सहभोज कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा के ढाई सौ से अधिक सांसद झुग्गी प्रवास कर रहे हैं। संघ ने पूरी ताकत झोंकने के लिए सभी प्रदेशों से अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में बुलाकर सभी विधानसभा से लेकर वार्ड तक तैनाती की है।
शाहीन बाग मुद्दे से दिल्ली की सियासत लगातार करवट बदल रही है। भाजपा को अंदेशा है कि इस मुद्दे से चुनाव परिणाम पक्ष में आ सकता है। लिहाजा, पूरी ताकत के साथ भाजपा दिल्ली फतह करने की रणनीति के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन
हर इलाके में जहां इस मुद्दे पर भाजपा के दिग्गज आम आदमी पार्टी को घेरने की जुगत में हैं तो वहीं संघ भी इसमें पीछे नहीं है। राष्ट्रीय मुद्दे के साथ देश बदलने की मुहिम को लेकर घर-घर तक पहुंच रहा है। स्वयंसेवक वोटरों के घर पहुंचकर सहभोज कर रहे हैं।
भोजन के साथ ही यह भी समझा रहे है कि देश में कई राष्ट्रीय समस्या है, जिन्हें निपटाना बेहद जरूरी है। भाजपा कार्यालय में संघ से जुड़े संगठन के पदाधिकारी रणनीति तैयार कर बूथ स्तर तक मैसेज पहुंचा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के स्वयंसेवकों की बैठक कर 40-45 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के साथ दो-दो संघ के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
संघ के सूत्रों के अनुसार, स्वंय सेवकों को बूथ मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। लिहाजा, वे प्रत्याशियों के कार्यालय से चुनावी रणनीति, पदयात्रा, रोड-शो पर नजर रखे हुए हैं। शाम होते ही उनकी एक चौपाल भी लगती है, जहां इलाके के लोगों को आमंत्रित किया जाता है। फिर सहभोज कर वोट डलवाने को लेकर मंत्रणा की जा रही है।