फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP veterans on the road, Sangh organising sahbhoj

दिल्ली विधानसभा चुनावः सड़क पर भाजपा के दिग्गज, संघ कर रहा सहभोज

Thu, 06 Feb 2020 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
BJP veterans on the road, Sangh organising sahbhoj
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री भी प्रचार कर रहे तो वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सहभोज कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के ढाई सौ से अधिक सांसद झुग्गी प्रवास कर रहे हैं। संघ ने पूरी ताकत झोंकने के लिए सभी प्रदेशों से अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में बुलाकर सभी विधानसभा से लेकर वार्ड तक तैनाती की है।  
विज्ञापन


शाहीन बाग मुद्दे से दिल्ली की सियासत लगातार करवट बदल रही है। भाजपा को अंदेशा है कि इस मुद्दे से चुनाव परिणाम पक्ष में आ सकता है। लिहाजा, पूरी ताकत के साथ भाजपा दिल्ली फतह करने की रणनीति के तहत काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर इलाके में जहां इस मुद्दे पर भाजपा के दिग्गज आम आदमी पार्टी को घेरने की जुगत में हैं तो वहीं संघ भी इसमें पीछे नहीं है। राष्ट्रीय मुद्दे के साथ देश बदलने की मुहिम को लेकर घर-घर तक पहुंच रहा है। स्वयंसेवक वोटरों के घर पहुंचकर सहभोज कर रहे हैं। 

भोजन के साथ ही यह भी समझा रहे है कि देश में कई राष्ट्रीय समस्या है, जिन्हें निपटाना बेहद जरूरी है। भाजपा कार्यालय में संघ से जुड़े संगठन के पदाधिकारी रणनीति तैयार कर बूथ स्तर तक मैसेज पहुंचा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के स्वयंसेवकों की बैठक  कर 40-45 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के साथ दो-दो संघ के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। 


संघ के सूत्रों के अनुसार, स्वंय सेवकों को बूथ मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। लिहाजा, वे प्रत्याशियों के कार्यालय से चुनावी रणनीति, पदयात्रा, रोड-शो पर नजर रखे हुए हैं। शाम होते ही उनकी एक चौपाल भी लगती है, जहां इलाके के लोगों को आमंत्रित किया जाता है। फिर सहभोज कर वोट डलवाने को लेकर मंत्रणा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed