{"_id":"62f7c1663ddaf02dd01c53df","slug":"bjp-takes-out-tiranga-motorcycle-rally-from-jamia-millia-islamia-university-to-india-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiranga Rally: भाजपा ने निकाली बाइक रैली, आदेश गुप्ता बोले- यूक्रेन में सभी ने देखी थी तिरंगे की महानता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiranga Rally: भाजपा ने निकाली बाइक रैली, आदेश गुप्ता बोले- यूक्रेन में सभी ने देखी थी तिरंगे की महानता
Sat, 13 Aug 2022 08:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:51 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि हम आजादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। यह अभियान जहां वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का द्योतक है वहीं हम घर-घर जाकर तिरंगे की महत्ता की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से इंडिया गेट तक एक विशाल तिरंगा मोटर साइकिल रैली निकाली। सैकड़ों बाइक वाले इस रैली में अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी आतिफ रशीद, मोर्चा अध्यक्ष मोहमद हारुन, मोर्चा महामंत्री अली रजा जैदी (बिलाल) व इरफान सलमानी सहित अन्य पदाधिकारियों शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि देश की ताकत और महानता का प्रतीक तिरंगे का एक उदाहरण हमने यूक्रेन में देखा जब तिरंगे की पहचान के साथ देश की जनता को सुरक्षित निकाला गया। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तिरंगे को सम्मान के साथ देखा गया। प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगे के महत्व के प्रति जागरुक करना जरुरी है।
विज्ञापन
कहा कि खासकर युवाओं के अंदर तिरंगे और देश के प्रति सम्मान को बढ़ाने और उससे परिचय कराने के लिए यह अभियान कारगर साबित हो रहा है। इस तिरंगे के लिए हमारे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान कर दी।
विज्ञापन