फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Survey: BJP can get majority in delhi.

सर्वे रिपोर्ट: दिल्ली में बीजेपी करेगी क्लीन स्वीप

Sat, 08 Nov 2014 04:54 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
BJP Survey: BJP can get majority in delhi.

दिल्ली में विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 43 से 48 के बीच सीटें मिल सकती हैं और इस बार वह क्लीन स्वीप कर सकती है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में  यह खुलासा हुआ है कि इस बार के दिल्ली विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है जबकि इस पोल में भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में बड़ा नुकसान होने की बात कही गई है।

सर्वे के मुताबिक इस चुनाव में आप को 15 से 19 सीटों पर ही सफलता मिलने की संभावना है जबकि, कांग्रेस को 7 से 11 के बीच सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन


सर्वे की इस प्रक्रिया से जुड़े एक नेता का कहना है कि यह सर्वे भले ही पूरी तरह सही न हो लेकिन इससे दिल्ली में जनता के मूड के बारे में पता तो चलता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का आप से मोहभंग!

BJP Survey: BJP can get majority in delhi.

सूत्र के मुताबिक इस चुनाव में पार्टी को नई दिल्ली की सीट पर भी सफलता मिल सकती है। बता दें कि पिछले विधान सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल इस सीट से विधायक चुने गए थे।

सर्वे में इस बात का भी संकेत है कि बीजेपी को ग्रेटर कैलाश और हाल ही में दंगे के शिकार हुए त्रिलोकपुरी में भी जीत मिलेगी।

बीजेपी के इस सर्वे में यह बात भी कही गई है कि पिछले विधान सभा चुनाव में दिल्ली के युवाओं ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया। हालांकि आप के 49 दिनों के शासन ने उन्हें निराशा ही दी। ऐसे में इस चुनाव में यह वर्ग भी भाजपा को ही बेहतर विकल्प के तौर पर देख रहा है।

साभार: एचटी मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed