फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp strategically defeat AAP in narela ward committee election

नरेला क्षेत्र वार्ड समिति चुनाव में AAP को झटका, BJP ने गठजोड़ कर ऐसे पलट दी बाजी

Thu, 31 Aug 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
bjp strategically defeat AAP in narela ward committee election
bjp

भाजपा ने बसपा और निर्दलीय पार्षद से गठजोड़ कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की नरेला क्षेत्र वार्ड समिति पर कब्जा कर लिया। समिति के अध्यक्ष एवं स्थायी समिति के सदस्य के पद पर भाजपा के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को मात दी, जबकि भाजपा ने समिति के उपाध्यक्ष पद पर आप के सहयोग से चुनावी मैदान में उतरे बसपा के पार्षद को जिता दिया। भाजपा ने चुनाव से कुछ समय पहले उपाध्यक्ष पद से अपना उम्मीदवार हटा लिया। 

विज्ञापन


केंद्र एवं राज्यों की भांति विपक्ष को खत्म करने का फार्मूला भाजपा ने बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में भी अपना लिया। नरेला वार्ड समिति में अल्पमत में होने के बावजूद भाजपा ने अध्यक्ष एवं स्थायी समिति के सदस्य के पद पर जीत दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


दरअसल भाजपा ने आप के सहयोग से समिति के उपाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले बसपा के जयभगवान को चुनाव से पहले अपने पक्ष में कर लिया। समिति के अध्यक्ष एवं स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव में जयभगवान ने भाजपा पार्षदों के पक्ष में वोट दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सुमित चौहान को अपने 10 पार्षदों के अलावा बसपा पार्षद का वोट मिला, जबकि आप उम्मीदवार रीना देवी को अपने चार पार्षदों के अलावा एक निर्दलीय और छह मनोनीत सदस्यों के वोट मिले। दोनों पक्षों के वोट बराबर होने पर टॉस में भाजपा पार्षद ने बाजी मार ली। 


वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बसपा के जयभगवान के सामने भाजपा ने पार्षद निशा मान का  नामांकन वापस ले लिया। इसके चलते वह निर्विरोध चुन लिए गए। स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव में आप पार्षद अनिल लाकड़ा को निर्दलीय पार्षद ने भी वोट नहीं दिया। उसने भाजपा के पार्षद आनंद सिंह को वोट दे दिया। इस कारण आप पार्षद दो मतों से हार गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed