फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP State President accorded a grand welcome upon arrival in Gurugram

Delhi NCR News: गुरुग्राम पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- बोलीं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के एजेंडे को दिशा देने वाला राष्ट्र बन चुका है

- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति, संगठन और कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम दौरे के दौरान कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के समर्पण भाव से ही पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। गुरुग्राम पहुंची प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया। रास्ते में 15 से 20 जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। गुरुग्राम, सेक्टर-17ए स्थित ब्लिस्स प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। जनता का आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर पार्टी निरंतर सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोगी बनें। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि डाॅ. गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर दिखा जाम

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत के कारण शहर की सड़कों पर जाम का असर दिखा। रेलवे रोड से लेकर सेक्टर 17 के बीच जाम लग गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ और निकल रहे वाहनों के चलते जाम के हालात बने। विधायक मुकेश शर्मा की ओर से अलग से स्वागत कक्ष बनाया गया था। मेयर राजरानी मल्होत्रा की ओर से भी आयोजन किया गया था। जबकि सदर बाजार क्षेत्र से पार्षद की ओर से आशीष गुप्ता ने अग्रसेन चौक पर कैंप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed