फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP spokesperson Sambit Patra Press conference on CM Kejriwal summons case with atishi

शराब नीति पर भाजपा बनाम आप: संबित पात्रा बोले- केजरीवाल के 9 समन और 18 बहाने, मंत्री आतिशी का ईडी से सवाल

Tue, 19 Mar 2024 12:46 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 12:46 PM IST
सार

शराब घोटाला मामले में समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने एक बार फिर घेरा है। 

विज्ञापन
BJP spokesperson Sambit Patra Press conference on CM Kejriwal summons case with atishi
आतिशी और संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी समन पर पेश न होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल समन के नाम पर डरा रहे हैं। बेल को राहत समझने की कोशिश न करें। नौ समन पर 18 बहाने लगा रहे हैं। दिन रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले समन से भाग रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि एक भी समन की केजरीवाल ने लाज नहीं रखी। मुख्यमंत्री टेक्निकल बहाने बना रहे हैं। अब उनके बाहने नहीं चलने वाले हैं। केजरीवाल को नौ समन 18 बाहने बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पात्रा ने कहा कि अगर आपको शक है तो समन भेजिए, आप जांच कराएं, जो हर दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे। आज वो लोग समन से भाग रहे हैं। समन से डर रहे हैं। बीते छह महीने में नौ समन भेजे गए हैं। अक्तूबर से मार्च तक समन भेजा गया। लेकिन एक भी समन की लाज नहीं रखी। जांच एजेंसियों दस्तावेजों के आधार पर काम करती हैं। सबूत कहीं न कहीं छूट ही जाते हैं।

आतिशी ने ईडी पर कसा तंज
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ईडी की तरफ से कल प्रेस रिलीज जारी की गई। प्रेस रिलीज जारी कर ईडी ने आरोप लगाया था कि आप ने रिश्वत ली। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। शराब कांड में 100 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ ऐसा ईडी का आरोप है। 

ईडी इस बात को सुप्रीम कोर्ट में उठा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को अपने आदेश में ख़ारिज कर दिया है। तो फिर ईडी इसको कल प्रेस रिलीज के माध्यम से क्यों उठा रही है? ईड क्यों प्रेल रिलीज दे रही है? क्या वो कोई पोलिटिकल पार्टी है? वो भी ऐसे आरोप पर प्रेस रिलीज़ दे रहे हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है।



आगे कहा कि इससे स्पष्ट है कि प्रवर्तन निदेशाल सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक हथियार बन कर रह गई है। नरेंद्र मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। यही कारण है कि ईडी को राजनीतिक हथियार बना कर प्रेस रिलीज के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करवाने का माहौल बनाया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed