फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP s vote share increased by seven percent compared to last election

BJP vs AAP: पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर सात फीसदी बढ़ा, आप का 10 फीसदी हुआ कम

Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
सार

वोट शेयर की तुलना में सीटों में संख्या में बड़ा फेरबदल हुआ। सात फीसदी ज्यादा वोट लेकर भाजपा के खाते में 40 सीटों की बढ़ोत्तरी हुई। 10 फीसदी की गिरावट से आप की सीटें 40 कम हुई।

विज्ञापन
BJP s vote share increased by seven percent compared to last election
वीरेंद्र सचदेवा और अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 26 साल बाद वापसी करने वाली भाजपा के वोट शेयर पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब सात फीसदी बढ़ा है। 2020 के चुनाव में भाजपा 38.51 फीसदी वोट हासिल कर आठ सीटों पर सिमट गई थी। इस बार इसमें 7.05 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे सीटों की संख्या में आठ से बढ़कर 48 हो गई है।

विज्ञापन

वहीं, आम आदमी पार्टी का वोट शेयर में बीते विधानसभा चुनावों की तुलना में दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। 2020 चुनाव में आप को 53.57 फीसदी वोट मिले थे। इस बार पार्टी 43.57 फीसदी वोट हासिल करने में कामयाब रही है। इससे सीटों की संख्या में 40 की कमी आई है। 62 सीटों से घटकर आप सिर्फ 22 सीटों को जीतने में कामयाब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ लगातार तीसरे चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नही खुला है। फिर भी, कांग्रेस के लिए थोड़ी राहत की खबर उसके वोट शेयर में हुए इजाफे से है। 2020 के चुनाव में कांग्रेस को 4.26 फीसदी वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस को 6.34 फीसदी वोट मिले हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार के चुनाव में फ्लोटिंग वोटरों की बड़ी भूमिका रही है। उनका वोट इस बार सीधे तौर पर भाजपा पर गया है। 2025 के चुनावों में अन्य के हिस्से में अन्य के खाते में .93 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि नोटा को .57 वोट गए हैं। 

विज्ञापन

तीनों बड़ी पार्टियों को मिले वोट-
भाजपा: 43,23,110
आप: 41,33,898
कांग्रेस: 6,01,922
नोटा: 53,738

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed