फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's poster war against AAP, raised questions on the US travel of sandeep

आप के खिलाफ भाजपा का पोस्टर वार, संदीप की अमेरिका यात्राओं पर भी उठाए सवाल

Sat, 03 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP's poster war against AAP, raised questions on the US travel of sandeep
भाजपा ने लगाए होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों ने संदीप कुमार प्रकरण के बाद आम आदमी पार्टी के खिलाफ होर्डिंग्स वार भी आरंभ कर दिया है। इस मामले में उन्होंने आम आदमी पार्टी के स्लोगन वे परेशान करते रहे हम काम करते रहे का सहारा लिया है। 

विज्ञापन


ऐसे होर्डिंग प्रदेश भाजपा के कार्यालय के सामने के अलावा शहर भर में लगाए गए हैं। राजेश शर्मा नामक व्यक्ति की ओर से लगाए गए होर्डिंग में पार्टी के विज्ञापन के श्लोगन की तर्ज पर लिखा गया है कि वे परेशान करते रहे और हम कांड करते रहे।
विज्ञापन


होर्डिंग में उन्होंने कांड से पहले काम लिखा है लेकिन उसे काट दिया गया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता अनेक बार केंद्र और उपराज्याल से टकराव के दौरान वे परेशान करते रहे और हम काम करते रहे स्लोगन के माध्यम से उन पर हमला कर चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप की तीन माह में तीन अमेरिकी यात्राओं पर सवाल

BJP's poster war against AAP, raised questions on the US travel of sandeep
भाजपा ने लगाए होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के नेताओं में सीडी प्रकरण में आम आदमी पार्टी की सरकार से बर्खास्त किए मंत्री संदीप कुमार पर हमला करने की होड़ लगी हुई है। प्रदेश भाजपा के बाद उसके राष्ट्रीय पदाधिकारी भी संदीप कुमार की खिंचाई करने के लिए कूद पड़े। 

पार्टी के राष्टीय मंत्री आरपी सिंह ने ट्वीट के माध्यम से संदीप कुमार के गरीब होने पर कटाक्ष किया है। आरपी सिंह ने कहा कि संदीप कुमार स्वयं को गरीब कहा है और वह मंत्री रहने के दौरान तीन माह में तीन बार अमेरिका की यात्रा पर गए।

उन्होंने अप्रत्यक्ष से कहा कि एक गरीब इतनी बार विदेश यात्रा कैसे कर सकता है। जबकि उनकी पत्नी के बच्चे की डिलिवरी भी अमेरिका में हुई। उन्होंने दिल्ली सरकार से एक आरटीआई के मिले जवाब का हवाला देते हुए कहा कि संदीप कुमार ने तीन विदेश यात्राओं पर करीब 54 हजार रुपये बिल के तौर पर दिए। यह आरटीआई भाजपा से जुड़े विवेक गर्ग ने लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed