फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections - BJP Vs AAP

'चुनाव पूर्व ही केजरीवाल ने मानी हार'

Mon, 10 Nov 2014 03:12 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi Elections - BJP Vs AAP

अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया। रविवार को नवीन शहादरा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

विज्ञापन


आह्वान नाम से शुरू हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया गया। इस तरह की बैठक 16 नवंबर तक दिल्ली के सभी 14 जिलों में होगी। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आगामी चुनाव में रात दिन मेहनत करके पार्टी को जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवीन शाहदरा जिले के अंतर्गत आने वाली पांच में से तीन विधानसभा सीटें रोहतास नगर, बाबरपुर और गोकुलपुर में हम जीते थे। हमें दिल्ली विजय के लिए इस बार इस जिले के मुस्तफाबाद और सीमापुरी विधानसभा में भी जीत दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप के एक तिहाई विधायक निष्क्रिय'

Delhi Elections - BJP Vs AAP

उपाध्याय ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी यह मान चुकी है कि उनके एक तिहाई विधायक निष्क्रिय हैं। यही वजह है कि सीमापुरी समेत अपने एक तिहाई विधायकों के टिकट काटने पर विचार कर रहे हैं। एक तिहाई विधायक बदलने का निर्णय दिखाता है कि उन्होंने पराजय स्वीकार कर ली है।

प्रदेश संगठन मंत्री विजय शर्मा ने इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता व राजकुमार बल्लन से बूथ लेवल की तैयारियों आकलन किया। सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उत्तर पूर्वी जिला के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि उत्तर-पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करें। बैठक में भाजपा विधायक साहब सिंह चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, नरेश गौड़, जितेंद्र महाजन, रंजीत कश्यप समेत कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed