फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Vision Document 2050 released instead of election manifesto - Delhi elections 2015

विजन डाक्यूमेंट 2050: सपनों की बौछार, वादे एक भी नहीं

Wed, 04 Feb 2015 08:25 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
BJP Vision Document 2050 released instead of election manifesto - Delhi elections 2015

दिल्ली चुनाव में महज 4 दिन शेष रह गए हैं और आज बीजेपी अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया। इस बार बीजेपी दिल्ली चुनाव में घोषणा पत्र जारी न करके विजन डॉक्यूमेंट 2050  लाई है। ये विजन डॉक्यूमेंट 270 बिंदुओं को समाहित करता है जिसमें 35 अलग-अलग क्षेत्रों के विकास के बारे में पार्टी ने अपना नजरिया पेश किया है।

विज्ञापन


इसकी घोषणा दिल्ली की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने की। सतीश उपाध्याय ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि ये डॉक्यूमेंट बताएगा कि दिल्ली में विकास, गवर्नेंस और अच्छाई की राजनीति होगी या डॉट डॉट डॉट की।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि ये डॉक्यूमेंट दिल्ली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत बीजेपी ने बताया है कि लोगों को सस्ती बिजली तो मिले साथ ही साथ पानी और ट्रांसपोर्ट व सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ वर्ल्ड क्लास कैपिटल कैसे बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ‌विजन डॉक्यूमेंट की खास बातें

BJP Vision Document 2050 released instead of election manifesto - Delhi elections 2015

भाजपा ने अपने इस दृष्टिपत्र में अलग-अलग 35 क्षेत्रों की विस्तार से चर्चा की है। इन क्षेत्रों में भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा है। इसके अलावा गांवों के विकास के लिए भी भाजपा ने रणनीति तैयार की है।

भाजपा अपने इस दृष्टिपत्र में भ्रष्टाचार को लेकर किसी भी प्रकार के समझौते के लिए तैयार नहीं दिखती है। पर्यावरण के क्षेत्र को भी भाजपा ने अपने नजरिए में शामिल किया है।

जहां झोंपड़ी वहीं पक्का मकान का बीजेपी का नारा इस विजन डॉक्यूमेन्ट में शामिल किया गया। बेदी के मुताबिक ये महज नारा नहीं है, इसे किस तरह से कार्यरुप में लाया जाना है उसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

असंगठित मजदूरी और 1984 के दंगों के पीड़ितों के न्याय को भी भाजपा के इस पत्र में मुख्य जगह दी गई है। भाजपा का कहना है कि मोबाइल और तकनीकी का बेहतर उपयोग किया जाएगा, ‌जिससे जनता का समय बचाया जा सके और उन्हें हर काम के ‌लिए सरकारी दफ्तरों तक न आना पड़े।

इस तरह ‌दिल्ली बनेगी वर्ल्ड क्लास सिटी

BJP Vision Document 2050 released instead of election manifesto - Delhi elections 2015

बीजेपी की सीएम पद की उम्मीदवार ‌किरण बेदी ने ‌विजन डॉक्यूमेंट के बारे में बताते ह‌ुए कहा ‌कि इसमें स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं होंगी। दूसरे राज्यों में जो कामयाब योजनाएं हैं उन्हें दिल्ली के हिसाब से शामिल किया जाएगा। दिल्ली में कारोबार के लिए माहौल बनाएंगे।

पुलिस के डिजिटलाइजेशन की बात भी भाजपा का विजन डॉक्यूमेन्ट कर रहा है। हर महीने रेडियो पर मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों से दिल की बात करेंगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भी इस कैम्पेन का हिस्सा होंगे।

किरण बेदी ने फिर से उसी बात को दोहराया कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरे करेंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीधे जनता से जुड़ेंगे। बेदी के मुताबिक ये विजन डॉक्यूमेन्ट दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed