चुनाव आयोग की तुलना धृतराष्ट्र से करने पर केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते 9 अप्रैल को कई राज्यों में हुए उपचुनाव के दौरान ईवीएम गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था। इस दौरान केजरीवाल ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग की तुलना धृतराष्ट्र से की। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे चुनाव आयोग धृतराष्ट्र हो गया है, जो अपने बेटे दुर्योधन को साम दाम दंड भेद करके सत्ता में पहुंचाना चाहता है।
चुनाव आयोग को घेरे में लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि एक विधानसभा में करीब 200 बूथ होते हैं, जिनमें 18 मशीनें खराब हैं, इसका मतलब 10 प्रतिशत मशीनों में गड़बड़ी की गई है। भिंड की मशीन पर चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी। इसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही, बटन किसी का दबाओ, वोट बीजेपी को मिल रहा है। जहां-जहां विविपेट नहीं होगी, वहां गड़बड़ी फैलेगी।
केजरीवाल ने कहा था-मेरे पास ईवीएम हैक करने के 10 तरीके
ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों को लेकर चुनाव आयोग ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, टेक्नोलॉजिस्टों और वैज्ञानिकों को मई में 10 दिन के अंदर ईवीएम मशीनों को हैक करने की खुली चुनौती दी थी। इसपर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनके पास 10 ऐसे तरीके हैं, जिससे ईवीएम हैक किए जा सकते हैं।
एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में केजरीवाल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा, 'मैं एक आईआईटी इंजीनियर रह चुका हूं। मैं आपको ऐसे 10 तरीके बता सकता हूं, जिससे ईवीएम मशीन हैक हो जाएगी।'
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने और संपत्ति को विरूपित करने के मामले में प्रशासन ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. शाहदरा जिला पुलिस ने एमसीडी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पोस्टर चिपकाकर संपत्ति को विरूपित करने के आरोप में एक दिन में 16 प्राथमिकी दर्ज की हैं.