फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP public meeting on the family 'attack'.

भाजपा की बैठक में जनता परिवार पर ‘हमला’

Tue, 12 May 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP public meeting on the family 'attack'.

‘जनता परिवार’ कोई संगठन नहीं बल्कि उन स्वार्थियों का समूह है जो हार के डर से एकजुट हुए हैं। सपा के एक नेता के बयान से साफ हो गया है कि सभी अपने-अपने स्वार्थ से आपस में जुड़े हैं। सभी दलों को भाजपा से हार का डर है।

विज्ञापन


भाजपा की मिशन-2017 की तैयारी शुरू हो चुकी है। महासंपर्क अभियान से प्रदेश का हर नागरिक भाजपा से जुड़ेगा। सोमवार सुबह ये बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहीं।
विज्ञापन


ओम माथुर का कहना था कि किसान आत्महत्या, महिला सुरक्षा, लॉ एंड आर्डर सभी मुद्दों पर प्रदेश सरकार फेल साबित हो रही है। ऐसे में लोगों को अब भाजपा से ही अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में चलने वाला महासंपर्क अभियान हर नागरिक तक भाजपा की नीतियां और केंद्र सरकार के कार्यों को पहुंचाएगा। केंद्र सरकार की तरह प्रदेश को मजबूत सरकार चाहिए।

जो भाजपा ही प्रदान करेगी। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और संतोष गंगवार भी पहुंचे। उन्हाेंने भी कार्यसमिति के सदस्यों में जोश भरा।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना था कि भूमि अधिग्रहण बिल पर सभी पार्टियां किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। कांग्रेस ने जो कानून बनाया था। उसमें भाजपा ने समर्थन किया था।

सरकार आने के बाद उस कानून में जो बदलाव जरूरी हैं, उन्हें करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिल पूरी तरह किसानों के हक में है। उन्होंने कहा कि मिशन 2017 की तैयारी शुरू हो चुकी है।

महासंपर्क अभियान इस तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा साबित होगा। लोगाें ने बसपा-सपा की जातिगत राजनीति को लोकसभा चुनाव में नकार दिया है। ऐसे में भाजपा एकमात्र विकल्प है। भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में भी सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी।

राजनीतिक प्रस्ताव में सपा बनी निशाना
कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक में तैयार हुए राजनीतिक प्रस्ताव में प्रदेश की सपा सरकार निशाना बनी। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, किसानों-मजदूरों की दयनीय हालत, खनन, घोटाले, वसूली, दबंगई, रिश्वतखोरी और बेरोजगारी के साथ ही कई सपा के मंत्रियों को भी निशाना बनाया गया।

भाजपा नेताओं का कहना था कि एक अच्छे और स्वच्छ सुशासन के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा जनता को भाजपा से जोड़ा जाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ की गई।

प्रस्ताव पर मंथन करते हुए पार्टी नेताओं नेकहा कि यूपी में अराजकता है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। करीब 650 मामलों में तो पुलिस ही सपाई और दबंगों के हाथों पिटी है। पुलिस तंत्र समाजवादी पार्टी का ‘दबंग प्रकोष्ठ’ बन गया है।

राज्य के नौजवान दहशत में हैं। नौकरियां बेची जा रही हैं। बेरोजगार नौकरी की मांग करते हैं तो उन्हें लाठियां मिलती हैं। लोक सेवा आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। पुलिस भर्ती घोटाला सपा का पुराना चरित्र है।

पेपर लीक और नकल कराना यूपी में एक व्यवसाय बन चुका है। सपा सरकार ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया है। लोकायुक्त कई मंत्रियों और लोकसेवकों के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं, मगर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर भी निशाना साधते हुए भाजपाइयों का कहना था कि उनके संरक्षण में ही अवैध खनन चल रहा है। मंत्री महबूब अली और कैलाश चौरसिया के भ्रष्टाचार को भी सरकार संरक्षण दे रही है।

भाजपाइयों का कहना था कि मायावती के राज में नोएडा अथॉरिटी में इंजीनियर रहकर हजारों करोड़ के घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी यादव सिंह पर सपा सरकार मेहरबान हैं। सपा और बसपा का चरित्र एक जैसा है।

नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार से देश में सकारात्मक वातावरण बनने के साथ ही राष्ट्रीय स्वाभिमान बढ़ा है।  यमन से पांच हजार भारतीयों और दो हजार विदेशी नागरिकों को बचाकर लाने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की तारीफ हुई है।


साथ ही प्रधानमंत्री की बीमा सुरक्षा, सुकन्या समृद्धि, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया योजनाओं को भाजपाइयों ने देश के विकास में सहायक योजनाओं की संज्ञा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed