फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp president JP Nadda car was stolen with special software

चोरी के बाद चार बार बिकी गाड़ी: खास सॉफ्टवेयर से चुराई थी जेपी नड्डा की कार, शाहीद ने पहले शीशा तोड़ा था

Sun, 07 Apr 2024 09:10 PM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों बड़कल फरीदाबाद का निवासी शाहिद और उसके चंदन होला दिल्ली निवासी दामाद फारूक आदि के साथ भाजपा नेता की कार चुराई थी। आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदात करने नोएडा से क्रेटा कार चुराई थी।

विज्ञापन
bjp president JP Nadda car was stolen with special software
जेपी नड्डा की कार और चोरी का आरोपी दिवांश, शाहीद की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरोपी शाहिद व शिवांश त्रिपाठी ने अपने अन्य साथियों के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार एक विशेष सॉफ्टवेयर से चुराई थी। आरोपी वाहन चोरी करने के लिए टैब साथ लेकर चलते है। भाजपा अध्यक्ष की कार में ये पीछा वाला शीशा तोड़कर घुसे थे। इन्होंने पेचकश से शीशा तोड़ा था। इसके बाद टैब लगाकर सॉफ्टवेयर से कार का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद कार को चुराकर ले गए। पुलिस को शुरूआत जांच में पता लगा कि शाहिद व शिवांश गिरोह मिलकर दिल्ली एनसीआर से 150 से ज्यादा वाहन चुरा चुके हैं।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर की 15 दिन की कड़ी मेहनत के बाद भाजपा अध्यक्ष की कार चोरी का मामला सुलझा है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर के नेतृत्व में एसआई जिमेना रघुवंशी, एसआई राजवीर, एसआई विनोद, एएसआई धीरसिंह, एएसआई रूप सिंह आठ एएसआई शरवन आदि की टीम 15 दिनों तक हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड आदि राज्यों में दबिश देती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर व उनकी टीम ने परिजनों व अन्य लोगों का फोन तक नहीं उठाया। इस टीम को जल्द ही पता लग गया था कि वाहन चोर शाहिद और शिवांश त्रिपाठी गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के आवास विकास कॉलोनी लखनऊ रोड हरदोई (यूपी) निवासी शिवांश त्रिपाठी पुत्र विनय त्रिपाठी को एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीतापुर निवासी रिसीवर मोहम्मद रईस उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों बड़कल फरीदाबाद का निवासी शाहिद और उसके चंदन होला दिल्ली निवासी दामाद फारूक आदि के साथ भाजपा नेता की कार चुराई थी। आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदात करने नोएडा से क्रेटा कार चुराई थी।

भाजपा नेता की कार यहां बेची
आरोपियों ने खुलासा किया कि भाजपा नेता की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को दिल्ली से सह-आरोपी शाहिद के दामाद फारूक के फरीदाबाद हरियाणा के फार्महाउस में ले जाया गया। उसने शाहिद के साथ मिलकर चोरी की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को चोरी की कारों के एक आदतन रिसीवर, सलीम को लखीमपुर खीरी में बेच दिया था, जो चोरी की लक्जरी कारों को मुरादाबाद, सीतापुर, हाथरस, मैनपुरी आदि जगहों पर रिसीवर को बेचता था। ये चोरी की कारों को उत्तर-पूर्वी राज्यों में भेजता था। शिवांश त्रिपाठी की निशानदेही पर लखीमपुर खीरी में छापेमारी कर सह अभियुक्त सलीम को पकड़ लिया गया।

यहां भी बेची गई
पूछताछ के दौरान आरोपी सलीम ने खुलासा किया कि उसने कार को रिसीवर सीतापुर निवासी मोहम्मद रईस उर्फ पप्पू को बेच दी थी। इसके बाद आरोपी मोहम्मद रईस उर्फ पप्पू को सीतापुर (यूपी) से गिरफ्तार किया गया। उसने कार को अमरोहा (यूपी) निवासी फुरकान को बेच दिया। इसके बाद आरोपी मोहम्मद रईस की निशानदेही पर चोरी की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार बेनियाबाग पार्किंग वाराणसी (यूपी) से बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed