फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP National Spokesperson Sudhanshu Trivedi addresses a press conference and attack on aap

दिल्ली में नए साल पर सियासत: AAP गिरगिट की तरह रंग बदलती है, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने साधा निशाना

Wed, 01 Jan 2025 12:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच नए साल के पहले ही दिन राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
BJP National Spokesperson Sudhanshu Trivedi addresses a press conference and attack on aap
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नए साल के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पीसी में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आप गिरगिट की तरह रंग बदलती है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता से झूठे वादे कर रहे हैं। आप नेता जो कहते हैं वो नहीं करते हैं। मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार उजागर हुआ। अब केजरीवाल को जनता समझ चुकी है।
विज्ञापन

 

भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पीसी के दौरान कहा कि आप पार्टी के हर वरिष्ठ नेता को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और संसद में पार्टी के नेता, तीनों ही जेल जा चुके हैं। आपने पहले कभी इतना विविधतापूर्ण भ्रष्टाचार नहीं देखा होगा। उनके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में, अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में घोटाले के आरोप में, नरेश बाल्यान को माफिया से संबंधों के आरोप में जेल भेजा गया।


 

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि आज के समय में सभी राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीयता का संकट है। आज मैं 10 बिंदु साझा करना चाहता हूं, जिसका वादा अरविंद केजरीवाल और आप ने किया था। उन्होंने असुरक्षित बिजली के तारों से राहत का वादा किया था। उनके कार्यकाल के 10 साल बाद, स्थिति यह है कि 23 जुलाई 2024 को इन तारों की वजह से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।  उन्होंने वादा किया था कि वे कूड़े के ढेर साफ करेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि दिल्ली में कूड़े के ढेर की ऊंचाई 8 मीटर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed