फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP zafar islam propose to renovate brigadier mohammad usman grave

भाजपा सांसद ने 'राष्ट्रीय नायक' ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कब्र का जीर्णोद्धार कराने की पेशकश की

Wed, 30 Dec 2020 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Dec 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
BJP MP zafar islam propose to renovate brigadier mohammad usman grave
जफर इस्लाम - फोटो : BJP
भाजपा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली 1947-48 के पहले भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कब्र का जीर्णोद्धार कराने की पेशकश की। राज्यसभा के सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इस्लाम ने एक बयान में कहा कि वे ‘निजी तौर’ पर इस ‘महान देशभक्त’ राष्ट्रीय नायक की कब्र का जीर्णोद्धार कराएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘चूंकि मेरी पार्टी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का हमेशा सम्मान करती है, इसलिए भाजपा का एक सांसद होने के नाते मैं उस सिद्धांत का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जो यह मामला मेरे ध्यान में लाए।’
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले दिनों ब्रिगेडियार उस्मान की कब्र क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली थी। यह कब्र जिस कब्रिस्तान में है, वह दक्षिणी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के अधिकार क्षेत्र में आता है। कब्र की हालत पर सेना ने भी पिछले दिनों निराशा व्यक्त की थी और कहा था कि यदि जामिया मिलिया विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी देखभाल नहीं कर सकता तो सेना इसे करने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि वह कब्रिस्तान की चारदिवारी और साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार है और कब्रों की देखभाल संबंधित परिवार के सदस्यों द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed