{"_id":"5fdf35249d2a1a35b3485730","slug":"bjp-mp-hans-raj-hans-is-reaching-out-to-people-in-villages-bordering-haryana-to-meet-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पश्चिमी दिल्ली के गांवों में पहुंचे भाजपा सांसद हंसराज, किसानों को बताए कृषि कानून के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के गांवों में पहुंचे भाजपा सांसद हंसराज, किसानों को बताए कृषि कानून के फायदे
Sun, 20 Dec 2020 05:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 20 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Hansraj Hans
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद हंसराज हंस रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली में हरियाणा की सीमा से सटे गांवों में लोगों के बीच पहुंचे, ताकि उन्हें केंद्र के तीन कृषि कानूनों से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी अपने क्षेत्र में कानून के समर्थन में पदयात्रा निकाली। उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ 9 किलोमीटर लंबी किसान कानून कल्याण समर्थन यात्रा निकाली। यह यात्रा जैतपुर, बदरपुर, मीठापुर और मोलबंद से होते हुए गुजरी।
विज्ञापन
वहीं हंसराज हंस आज अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। इसमें नरेला, बवाना और मुंडका शामिल हैं। इस दौरान हंस किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा हाल ही में किसानों को संबोधित करते हुए जारी की गई चिट्ठी भी बांट रहे हैं।
विज्ञापन