फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mla creats problems for party

भाजपा के लिए मुसीबत बने उसी के विधायक

Sun, 20 Jul 2014 11:08 AM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
bjp mla creats problems for party

दिल्ली में भाजपा के विधायक ही उसके लिए मुसीबत बने हुए हैं। शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में जब प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से सरकार बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो बहुमत में नहीं हैं।

विज्ञापन


जब उनसे विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष को नहीं है। अगर ऐसा है तो वो सातों विधायकों के नाम क्यों नहीं उजागर करते।
विज्ञापन


वो विधूड़ी से पूछेंगे किस आधार पर उन्होंने 24 घंटे में सरकार बनाने का दावा किया है। रामवीर सिंह ने कहा था कि उनके संपर्क में आम आदमी पार्टी के सात विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने पर आमादा है AAP’

bjp mla creats problems for party

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी  दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने पर आमादा है। इसका प्रमाण यह है कि पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना किसी प्रिंट लाइन के होर्डिंग-पोस्टर लगाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

उपाध्याय ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब आप नेताओं ने सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। पहले भी वह बटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठा चुकी है। पर्चा बांट कर समुदाय विशेष से वोट देने की अपील भी की गई।

लोकसभा चुनाव के दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश जाकर तौकीर रजा से भी मुलाकात कर चुके हैं। इतना ही नहीं प्रशांत भूषण कश्मीर में अलगाववाद का समर्थन कर चुके हैं।

'अपनी जमीन खो चु‌के हैं केजरीवाल'

bjp mla creats problems for party

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल का यह आरोप कि दिल्ली पुलिस ने किसी राजनीतिक दबाव में उनके नेता दिलीप पांडेय को गिरफ्तार किया, बेबुनियाद है, क्योंकि पुलिस ने वीडियो क्लिप सहित पूरे साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की है।

उपाध्याय ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं। दिल्ली की जनता भी उनकी राजनीति को समझ चुकी है।

केजरीवाल के अनर्गल आरोप उनकी बौखलाहट को दर्शा रहे हैं। आम आदमी पार्टी  दिलीप पांडे की गिरफ्तारी से अपने ही बुने जाल में फंस चुकी है। पार्टी की पोल खुल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed