फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Mahila Morcha protested outside Arvind Kejriwal house

Delhi: महिला अदालत के मंच पर अखिलेश यादव और विभव को देखकर गुस्सा, भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 16 Dec 2024 08:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Dec 2024 08:38 PM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protested outside Arvind Kejriwal house
भाजपा महिला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के मुद्दे पर भाजपा ने अपनी महिला ब्रिगेड को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतार दिया है। महिला अदालत के मंच पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को बैठाने के खिलाफ महिला सांसदों के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और महिला विरोधी करार दिया। प्रदर्शनकारी महिलाएं मांग कर रही थी कि केजरीवाल दिल्ली में महिलाओं को सम्मान देना चाहते हैं तो महिला विरोधी मानसिकता वालों को पार्टी से बाहर करें। महिला आयोग अध्यक्ष की खाली कुर्सी को भरें।

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सबसे पहले अपने सहयोगी विभव कुमार को पार्टी से बाहर करें। उन पर अपनी ही पार्टी की स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है। साथ ही अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं के लिए अपमानजनक जो बयान दिया था, उसके लिए वह देश भर की महिलाओं से माफी मांगे। केजरीवाल ने शराब को बढ़ावा दिया, जिससे घरों का सामंजस्य बिगड़ गया। 
विज्ञापन


सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि केजरीवाल एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो एक महिला विरोधी सहयोगी को साथ रखते हैं और उसी मंच से महिला सम्मान की बात करते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहा है। पंजाब की बहनों के खाते में एक रुपया नहीं पहुंचा है। दिल्ली के मंच से महिला सम्मान की और भत्ता देने की बातें कर रहे हैं। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सोना कुमारी, महामंत्री प्रियल भारद्वाल, वैशाली पोद्दार, अपर्णा गोयल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जाह्नवी गंगवानी व वर्तिका उपाध्याय सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed