{"_id":"5f5b55378ebc3eff176de3c5","slug":"bjp-loni-mla-nand-kishore-gurjar-writes-amit-shah-demands-z-plus-security-for-kangana-ranaut-alleges-dawood-angle","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने अमित शाह को लिखा खत- कंगना को मिले जेड प्लस सुरक्षा, दाऊद के इशारे पर चल रही महाराष्ट्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने अमित शाह को लिखा खत- कंगना को मिले जेड प्लस सुरक्षा, दाऊद के इशारे पर चल रही महाराष्ट्र सरकार
Fri, 11 Sep 2020 04:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Sep 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अभिनेत्री कंगना रणौत पर अंडरवर्ल्ड का खतरा बताते हुए उनके लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
नंदकिशोर गुर्जर ने अमित शाह को लिखे खत में कहा है कि महाराष्ट्र सरकार दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी के इशारे पर चल रही है। राष्ट्रविरोधी महाराष्ट्र सरकार लगातार लोकतंत्र विरोधी और असंवैधानिक कार्य कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने ये भी लिखा कि महाराष्ट्र सरकार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिल्म माफिया, नेपोटिज्म और अंडरवर्ल्ड का गठजोड़ राष्ट्रविरोधी सनातन विरोधी कार्य और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवाओं की हत्या कर देश को खोखला करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब यह गठजोड़ अभिनेत्री कंगना रणौत की हत्या करना चाहता है क्योंकि कंगना ने इस गठजोड़ का असली चेहरा आम जनमानस में उजागर कर दिया है। विधायक ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि महाराष्ट्र में फिर से 1990 का दौर आ गया है जब मुंबई का मतलब दाऊद इब्राहिम हुआ करता था।
उन्होंने लिखा है कि जब से कंगना ने महाराष्ट्र सरकार और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ से पर्दा उठाने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, उनका कार्यालय तोड़ा गया। यही सब कारण देते हुए कंगना को जेड प्लस सुरक्षा देने की अपील की गई है।