Delhi: रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर हमले का विरोध, भाजपा नेताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग पर किया प्रदर्शन
भाजपा नेताओं ने तीन मूर्ति चौक से मार्च शुरू कर दो बैरिकेड्स पार कर उच्चायोग की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकते हुए चाणक्यपुरी थाने ले जाकर चेतावनी के बाद रिहा कर दिया। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत पर हमला सिर्फ एक इमारत पर हमला नहीं, बल्कि यह बांग्ला और हिंदू संस्कृति पर हमला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने बांग्लादेश स्थित भारत रत्न रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक निवास पर हुई तोड़फोड़ के विरोध में सोमवार को बांग्लादेश उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं ने 'टैगोर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे नारों के साथ विरोध जताया और बांग्लादेश सरकार से कार्रवाई की मांग की। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन में सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी व योगेंद्र चंदोलिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बांग्लादेश की निंदा की।
#WATCH | Delhi BJP leaders and state party President Virendraa Sachdeva were taken to the Chanakyapuri Police station while they were on the way to the Bangladeshi High Commission to protest against the alleged attack on Rabindranath Tagore's ancestral home in Bangladesh https://t.co/bGY0qbRcVp pic.twitter.com/2t2B1QB0Nl
— ANI (@ANI) June 16, 2025विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने तीन मूर्ति चौक से मार्च शुरू कर दो बैरिकेड्स पार कर उच्चायोग की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकते हुए चाणक्यपुरी थाने ले जाकर चेतावनी के बाद रिहा कर दिया। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत पर हमला सिर्फ एक इमारत पर हमला नहीं, बल्कि यह बांग्ला और हिंदू संस्कृति पर हमला है। उन्होंने कहा कि भारत अगर किसी देश की मदद करता है तो वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर भी सवाल उठाएगा।
मनोज तिवारी ने इसे सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि यह घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति को उजागर करती है। वहीं, बिधूड़ी ने कहा कि बांग्लादेश सरकार की चुप्पी शर्मनाक है और यह उसकी मंशा पर सवाल खड़े करती है। प्रदेश भाजपा के बंगाल प्रकोष्ठ के संयोजक तपस रॉय के साथ बड़ी संख्या में बंगाली मूल के नागरिक भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। हरियाणा की प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी ने भी इस विरोध में भाग लिया। भाजपा नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बांग्लादेश सरकार से तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में अनेक विधायकों एवं पार्षदों के साथ प्रदेश पदाधिकारी विधायक गजेंद्र यादव, योगिता सिंह, प्रवीण शंकर कपूर, सतीश गर्ग आदि भी सम्मलित हुए।