फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leaders and friends gangrapes woman

भाजपा नेता ने दोस्तों समेत किया महिला से ‘गैंगरेप’

Sat, 09 May 2015 11:37 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders and friends gangrapes woman

लोनी के भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और दो दोस्तों पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द ही भाजपा नेता और दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

विज्ञापन


राम विहार कालोनी निवासी महिला का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार शाम किसी काम से घर से बाहर गई थीं। पानी की टंकी के पास पीछे से आई एक कार में दो युवकों ने उसे अंदर खींच लिया। वह शोर मचाती इससे पहले ही युवकों ने उनके मुंह पर कपड़ा बांध दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कार में भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, तरुण और सार्थक थे। कार को एक सुनसान इलाके में ले जाकर तीनों ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को कालोनी के बाहरी हिस्से में फेंककर भाग गए। महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को थाना लोनी पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वक्त हुआ गैंगरेप उस समय शादी में था हिमांशु!

BJP leaders and friends gangrapes woman

सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। मामला पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि महिला जिस समय की घटना बता रही है उस समय हिमांशु उनके साथ शादी में गया था। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर हिमांशु आरोपी पाया जाता है तो कार्रवाई होनी चाहिए।

पार्टी की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपी हिमांशु ने बताया कि महिला और उनके परिवार का कुछ दिन पहले पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। झगड़े में महिला और उनके परिवार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महिला को शक था कि वह दूसरे पक्ष की मदद कर रहे हैं।

पति को पत्थर मार पत्नी संग खेत में ले जाकर किया रेप

BJP leaders and friends gangrapes woman

मसूरी में 40 साल की महिला से रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप 60 साल के बुजुर्ग पर है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात महिला अपने पति के साथ बाजार से घर लौट रही थी, पीछे से दो युवक आए और उन्होंने महिला के पति को पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया।

महिला का आरोप है कि पति के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे खींच कर खेत में ले गए और उनमें से एक ने रेप किया। दुष्कर्म के बाद महिला को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। आरोपी महिला के ही गांव में ब्याही एक लड़की का पिता है, बेटी के ससुराल अक्सर आते जाते उसे देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed