फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga gets security from Delhi Police

बग्गा को मिली सुरक्षा: कोर्ट में तजिंदर ने जान को बताया था खतरा, दिल्ली पुलिस के दो सिपाही भाजपा नेता के घर तैनात

Sun, 08 May 2022 01:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 May 2022 01:11 PM IST
सार

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा मिल गई है। तजिंदर ने कोर्ट में पेशी के दौरान अपनी जान को खतरा बताया था। इस पर पश्चिम जिले की ओर से सुरक्षा में दो सिपाही मुहैया करवाए गए हैं।

विज्ञापन
BJP leader Tajinder Pal Singh Bagga gets security from Delhi Police
तजिंदर पाल सिंह बग्गा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है। पश्चिम जिले की ओर से दो सिपाहियों को भाजपा नेता के घर पर तैनात किया गया है। शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान तजिंदर ने अपनी सुरक्षा को लेकर डर जताया था। अदालत ने दिल्ली पुलिस को भाजपा नेता को सुरक्षा देने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उनके लिए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किया जाएंगे। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी में उनके आवास से गिरफ्तार किया था लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें हरियाणा से यह कहते हुए वापस राष्ट्रीय राजधानी लेकर आई कि पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के बारे में सूचना नहीं दी थी। साथ ही उसे गलत तरीके से अपने साथ ले गए थे। बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा की शिकायत पर शुक्रवार को अपहरण का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

उनके पिता ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग सुबह करीब आठ बजे उनके घर आए और उनके बेटे को अगवा करके ले गए। दिल्ली लाने के बाद पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया था और उन्हें गुरुग्राम स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया था। जहां तजिंदर से अपनी जान का खतरा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed