{"_id":"67f116f4ca8a91ec6e0df04b","slug":"bjp-leader-nazia-ilahi-khan-book-ekal-ek-kranti-was-released-in-ekal-shri-ram-katha-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पंजाबी बाग में एकल श्री राम कथा, भाजपा नेता नाजिया इलाही खान की पुस्तक ’एकल एक क्रांति’ का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पंजाबी बाग में एकल श्री राम कथा, भाजपा नेता नाजिया इलाही खान की पुस्तक ’एकल एक क्रांति’ का हुआ विमोचन
Sat, 05 Apr 2025 05:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 05:12 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग स्टेडियम में एकल श्री राम कथा हो रही है। इस दौरान यहां पर उच्चतम न्यायलय की वकील और बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान की एक पुस्तक का विमोचन हुआ है। इस पुस्तक का नाम ’एकल एक क्रांति’ है।
विज्ञापन
पंजाबी बाग में 'एकल एक क्रांति' पुस्तक का विमोचन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पंजाबी बाग में चल रही एकल श्री राम कथा के दौरान उच्चतम न्यायलय की वकील और बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान द्वारा लिखित पुस्तक ’एकल एक क्रांति’ का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान नाजिया इलाही खान ने बताया की इस पुस्तक में शिक्षित स्वास्थ्य और समृद्द भारत के निर्माण के लिए समर्पित भाव से सेवारत एकल अभियान द्वारा समाज निर्माण के लिए किये जा रहे कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। साथ ही एकल अभियान से संबद्द भारत लोक शिक्षा परिषद् के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती मनाई जा रही है। इस पुस्तक में भारत लोक शिक्षा परिषद् के 25 वर्षों की यात्रा का क्रमवार व्यख्या की गई है।
विज्ञापन
इस पुस्तक में मुख्य रूप से एकल द्वारा दिए जा रहे प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कार शिक्षा, जागरण शिक्षा और स्वावलंबन शिक्षा का विस्तृत उल्लेख किया गया है | साथ ही एकल द्वारा समाज पर पड़ने वाले सामजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक परिवर्तनों का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
इस पुस्तक का विमोचन कथा व्यास परम पूज्य भाई रमेश भाई ओझा और श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष परमपूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरी जी महाराज के सानिध्य में भारत लोक शिक्षा परिषद् ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गोयल ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रधान अखिल कुमार गुप्ता ने की।
पुस्तक के विमोचन के अवसर पर योग गुरु परम पूज्य स्वामी राम देव बाबा ने विडियो संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर लेखिका नाजिया इलाही खान, भारत लोक शिक्षा परिषद् ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गोयल, मुख्य संयोजक सुभाष अग्रवाल, नरेश कुमार, सुरेश कुमार जिंदल, विवेक नागपाल, मुख्य यजमान अनिल गुप्ता, मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन नीरज रायजादा, राष्ट्रीय प्रधान अखिल गुप्ता, राष्ट्रीय उपप्रधान संजीव टेकड़ीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता, राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल, केन्द्रीय अभियान प्रभारी, एकल अभियान राजेश गोयल, पश्चिमी दिल्ली चैप्टर के संरक्षक राजेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य डॉ. कीर्ति गोयल सहित कई गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।